E Shram Card Yojana: मज़दूरों को मिल रहे 1000/- रुपए प्रतिमाह, साथ में इन योजनाओं का लाभ

भारत सरकार द्वारा कामगार कल्याण हेतु E Shram Card Yojana का संचालन किया गया हैं। यह योजना मज़दूर तथा कामगार वर्ग के लोगों को वित्तीय सुरक्षा तथा रोज़गार उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करती हैं। योजना के अंतर्गत लाभार्थियो को ई श्रम कार्ड दिया जाता हैं जिसके माध्यम से कई विशेष सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जाता हैं।

ई श्रम कार्ड योजना

देश के कामगार वर्ग के लिए सन् 2021 में E Shram Card Yojana का शुभारंभ किया गया जिसका क्रियान्वयन अगस्त 2021 से शुरू किया गया। योजना को शुरू करने का मुख्य उद्श्य देश के मज़दूर तथा कामगार वर्ग के लोगों को समाजिक सुरक्षा उपलब्ध करवाना हैं। इसके लिए सरकार योजना के माध्यम से इन्हें मासिक सहायता राशि, सामाजिक पेंशन तथा रोज़गार उपलब्ध करवाती हैं।

ई श्रम कार्ड योजना के अन्तर्गत विभिन्न मज़दूर कल्याण योजनाओं का भी संचालन किया जा रहा हैं जिसका लाभ केवल ई शर्म कार्ड धारकों की ही दिया जाता हैं।

ई श्रम कार्ड योजना के उद्देश्य

  • मज़दूर वर्ग को सामाजिक तथा आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध करवाना।
  • विभिन्न क्षेत्रों के असंगठित मज़दूर तथा कामगारों का डेटाबेस तैयार करना।
  • प्रवासी मज़दूरों की वर्तमान स्थिति तथा उनके प्रवास करने की आवाजाही स्थितियों का पता लगाना जिससे उन्हें सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने में सुगमता हो।
  • मज़दूर वर्ग की सही जानकारी प्राप्त करने जिससे भविष्य में कोरोना महामारी जैसी किसी समस्या की स्थिति में सरकार के पास एक सटीक डेटाबेस उपलब्ध हो।

अब ज़रूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बनाने के लिए मिलेंगे 1.20 लाख रुपए, ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

योजना के लाभ

  • ई श्रम कार्ड धारकों को हर महीने 1,000/- रुपए सहायता राशि।
  • 60 वर्ष या इससे अधिक की आयु होने पर पेंशन की व्यवस्था
  • लाभार्थी का 1 लाख का मुफ़्त स्वास्थ्य बीमा
  • मृत्यु होने की स्थिति में 2 लाख रुपए की राशि
  • मज़दूर कल्याण के लिए चलाई गई विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ
  • कार्ड धारक के बच्चों के लिए विभिन्न छात्रवृति तथा प्रोत्साहन राशि योजनाओं का लाभ।

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए पात्रता

ई श्रम कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए मज़दूरी करने वाले तथा कामगार लोग पात्र हैं। इसके लिए आयु सीमा 16 वर्ष से 59 वर्ष रखी गई हैं। योजना में EPFO/ESIC या NPS से संबंधित सदस्त्य या सरकारी योजनाओं या वित्त पोषित व्यक्ति पात्र नहीं हैं। इसके अलावा मनरेगा क्रमिक, खुली मज़दूरी करने वाले व्यक्ति भी योजना में ई श्रम कार्ड लेने के लिए पात्र हैं।

ई श्रम कार्ड योजना की PDF फाइल यहाँ डाउनलोड करें E Shram Card Yojana PDF

ई श्रम कार्ड से जुड़ी हुई योजनाएँ

सरकार ई श्रम कार्ड धारकों को विशेष सरकारी योजनाओं का लाभ देती हैं। इसके लिए कुछ नई योजनाओं का संचालन किया गया तथा कुछ पहले से चल रही सरकारी योजनाओं में ई श्रम कार्ड धारकों को प्राथमिकता दी जाती हैं। ई श्रम कार्ड से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी नीचे बताई जा रही हैं।

मनरेगा

इस योजना के अन्तर्गत व्यक्ति को प्रतिवर्ष 100 दिनों के लिए अपने ही क्षेत्र में रोज़गार उपलब्ध करवाया जाता हैं। योजना का संचालन मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र में हो रहा हैं। योजना में महिलाओं तथा पुरुषों को समान कार्य दिया जाता हैं। इसमें पंजीकरण के लिए व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य हैं।

दीन दयाल उपाध्याय– ग्रामीण कौशल्य योजना

इस योजना के नाम ग्रामीण कौशल्य योजना के अनुसार इसमें ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले मज़दूर वर्ग के बेरोज़गार लोगों को उचित कौशल प्रदान करके रोज़गार के अवसर उपलब्ध करवायें जाते हैं। योजना में 15 से 35 वर्ष तक की आयु के नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

पीएम स्वनिधि

देश में स्वरोज़गार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का संचालन किया गया। इस योजना के माध्यम से लोगों को स्वरोज़गार की स्थापना करने के लिए 10,000/- रुपए तक का ऋण बिना किसी ब्याज के उपलब्ध करवाया जाता हैं। योजना का लाभ लेने के लिए फेरी वाले, घर रहकर छोटा व्यवसाय करने वाले तथा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएँ पात्र हैं।

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.eshram.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Hi there, I'm KK Ujjawal. I've been deeply immersed in the world of writing, both as an author and a content creator for public notifications. It's been quite a journey, weaving words together to create meaningful narratives and informative pieces that connect with people.

Leave a Comment