PM Fasal Bima Yojana Process: फसल में हुए नुक़सान के लिए सरकार देगी 2 लाख रुपए तक का बीमा, सभी किसानों को मिलेगा लाभ

हमारे देश में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग तरह ही जलवायु पायी जाती हैं जिसके कारण किसी क्षेत्र में होने वाली कृषि भी उस क्षेत्र की जलवायु पर निर्भर करती है। कई बार किसी अवांछनीय मौसमी घटना के कारण कृषि में काफ़ी नुक़सान हो जाता हैं जिससे उस क्षेत्र के किसानों का जीवन प्रभावित होता हैं। भारत सरकार द्वारा इन किसानों के नुक़सान की भरपायी के लिये “प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना” प्रारंभ की गई हैं।

प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना

भारत सरकार द्वारा 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना का संचालन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा हैं। योजना के संचालन का मुख्य उद्देश्य देश के किसानों को जलवायु संकट से बचाना हैं। यह योजना दुनिया की सबसे ज़्यादा लाभार्थी नामांकन वाली योजना हैं। इसमें औसतन 5.5 करोड़ किसानों को फसल बीमा का लाभ दिया जाता हैं। इस योजना को संक्षिप्त रूप में PMFBY (Pradhanmantri Fasal Beema Yojana) के नाम से भी जाना जाता जाता हैं

योजना का उद्देश्य

  • पीएम फसल बीमा योजना देश के किसानों को जलवायु परिवर्तन तथा अन्य किसी भी प्राकृतिक कारण से हुए फसल नुक़सान से बचाने का एक सफल प्रयास हैं।
  • योजना के माध्यम से किसानों की वार्षिक आय में स्थिरता लाना
  • प्राकृतिक करणों से उनकी आय में आयी गिरावट को कम करना
  • फसल नुक़सान के आर्थिक संकट के कारण किसानों की आत्महत्या जैसे मामलों की रोकथाम
  • किसानों को कृषि के लिए आधुनिक तथा नवीनतम तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना
  • किसानों के जीवन स्तर को बढ़ाना जिससे वे देश के विकास में एक अटूट भागीदारी बना सके

योजना का लाभ

PMFBY
PMFBY

प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना के ज़रिए किसानों को किसी प्राकृतिक कारण से हुए फसल नुक़सान का मुआवजा मिलता हैं। इस योजना से किसान को आर्थिक संकट का सामना करने में मदद मिलती हैं। देश में कई किसान फ़सल में नुक़सान होने के कारण आत्महत्या कर लेते हैं, यह योजना किसानों की आत्महत्या जैसे मामलों की रोकथाम में मील का पत्थर साबित हो रही रही।

योजना के माध्यम से हर मौसम की अलग-अलग फसलों के लिए फसल बीमा की व्यवस्था की गई हैं। किसान को कुल बीमा राशि का 1 से 2% प्रीमियम जमा करवाने पर ही लाभ मिल सकता हैं।

फसल बीमा योजना की पीडीएफ़ फाइल यहाँ से डाउनलोड करें- PM Fasal Bima Yojana PDF

फसल बीमा में शामिल मौसमी फसलें

फसल बीमा योजना में हर मौसम के लिये अलग-अलग फसलों को शामिल किया गया हैं। योजना का लाभ केवल उन्हीं फसलों के लिए दिया जाता हैं जो योजना की सूची में शामिल हैं। PMFBY में निन्मलिखित फसलों को शामिल किया गया हैं-

ख़रीफ़ की फसलें- कपास, धान, बाजरा, मक्का, मूँग

रबी की फसलें- गेंहू, जौ, चना, सरसों, सूरजमुखी

Note:- फसल बीमा के लिए हर राज्य में कुछ अन्य फसलों को भी सम्मिलित किया गया हैं अतः सूचीबद्ध फसलों की जानकारी के लिए आप अपने राज्य के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नज़दीकी किसान सेवा केंद्र से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भारत सरकार दे रही किसानों को 8000/- रुपए, किसान सम्मान निधि योजना में अब केवल इन किसानों को मिलेगा लाभ

योजना में सूचीबद्ध मौसमी घटनाएँ

 Floods in Fields
Floods in Fields
  • स्थानीयकृत आपदाएँ:- इसमें ओलवृष्ठि, बिजली गिरना, बाढ़, बदल फटना आदि घटनाएँ शामिल हैं।
  • बुआई से लेकर कटाई तक के समय के लिए:- सूखा, बाढ़, ओलावृष्ठि, कीट या कोई अन्य फसल संबंधी बीमारी
  • फसल कटाई के बाद के समय के लिए:- बाढ़, बेमौसम बारिश, चक्रवात

प्रधानमंत्री बीमा योजन में दी जाने वाली फसल बीमा राशि

फसलदेय बीम राशि
(प्रति हेक्टेयर)
धान96371/- रुपए
बाजरा46456/- रुपए
मक्का49421/- रुपए
कपास98595/- रुपए
मूँग43243/- रुपए
प्रधानमंत्री बीमा योजन में दी जाने वाली फसल बीमा राशि

फसल बीमा योजना के लिए पात्रता

PMFBY का लाभ लेने के लिए वे सभी किसान पात्र हैं जिन्होंने बैंक से कृषि ऋण ले रखा हो। इसके अलावा यदि कोई अन्य किसान योजना का लाभ लेना चाहे तो उसे योजना में पंजीकरण करके निर्धारित प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा। किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लें रहे सभी किसान प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।

योजना के नियमानुसार रबी की फसल के लिए कुल बीमा राशि का 1.5% प्रीमियम राशि तथा ख़रीफ़ की फसल के लिए 2% प्रीमियम राशि जमा करवाई होती हैं।

फसल बीमा योजना में आवेदन कैसे करें

प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी आधिकारिक वेबसाइट का लिंक यहाँ दिया जा रहा हैं- Pradhanmantri Fasal Bima Yojana Official Website

इसी तरह की अन्य सरकारी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी के लिए Patrikapdf को विजिट करें।

Hi there, I'm KK Ujjawal. I've been deeply immersed in the world of writing, both as an author and a content creator for public notifications. It's been quite a journey, weaving words together to create meaningful narratives and informative pieces that connect with people.

Leave a Comment